Header Ads Widget

सरकार की किसान विरोधी नीति के विरुद्ध किसानों ने ट्रेन रोककर किया जोरदार प्रदर्शन

आर एन न्यूज के लिए मधुबनी से आशीष की रिपोर्ट

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर मधुबनी के किसानों ने सोमवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। किसानों ने एक तरफ जहां समाहरणालय के मुख्य द्वार को बंद किया, वहीं इन्टर सिटी ट्रेन को घंटों रोका। इनके रोष का का कारण केन्द्र की मोदी सरकार का किसान विरोधी होना है। 

किसानों के अनुसार 5 जून 2020 को कृषि उपज, वाणिज्य व व्यापार संवर्द्धन व सुविधा अध्यादेश जैसे अन्य अध्यादेशों किसान विरोधी हैं। इसके अतिरिक्त मूल्यवृद्धि, पर्यावरण अनापत्कालिक नियमों में परिवर्तन आदि। इनकी अन्य मांगों में किसानों के कर्ज माफ करने, दस हजार मासिक पेंशन देने, सीटू के आधार पर लागत का.डेढ़ गुणा देने, सभी फसलों पर कृषि बीमा योजना लागू करने,  बाढ़, सुखाड़ व बिजली का स्थाई समाधान करने आदि मांगें शामिल हैं। 

कार्यक्रम का नेतृत्व किसान नेता  कृपानंद आजाद,  मनोज मिश्र,  मिथिलेश झा,  सूर्यनारायण महतो,  लक्ष्मण चौधरी,  अशेश्वर यादव, क्ष राकेश कुमार पांडेय,  सत्यनारायण राय,  रामनारायण यादव,  मोतीलाल शर्मा,  आनंद ठाकुर, विन्देश्वर यादव,  मो. फारूकष व बद्रीनारायण झा ने किया।