Header Ads Widget

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लगा मेगा स्क्रीन।



न्यूज़ डेस्क।पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 75 फीट लंबी एवं 42 फीट चौड़ी मेगा स्क्रीन लगाई गई है। इस मेगा स्क्रीन लगाने का मकसद पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को बढ़ावा देना है । इसे पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से इस परियोजना के तहत इसे लगाया गया है।

शहर को स्मार्ट बनाने के लिए शुरू की गई देश की पहली मेगा स्क्रीन परियोजना का शनिवार को उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से इस परियोजना का उद्घाटन होने के बाद पहला कार्यक्रम उनका भाषण ही इस मेगा स्क्रीन पर प्रसारित किया गया है।

इस स्क्रीन के लगाने के बाद अब गांधी मैदान में 5 हजार लोग एक साथ इस स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण सीधे तौर पर देख सकेंगे। इसे पीवीसी से बनाया गया है एवं 30 फीट ऊंचाई पर इसे लगाया गया है। डॉल्बी डिजिटल साउंड सिस्टम से लैस होने के कारण इसकी आवाज तेज और स्पष्ट सुनाई देती है। इस परियोजना में 6.98 करोड़ की लागत आई है।


इस मेगा स्क्रीन के माध्यम से सरकार की ओर से चलने वाले कार्यक्रम भाषण, फिल्म, डॉक्यूमेंट्री,खेल, लाइव प्रसारण इत्यादि को दिखाया जाएगा। यह सारे कार्यक्रम अब पटना की जनता फुल एचडी क्वालिटी में देख सकेगी। यह परियोजना देश की पहली मेगा स्क्रीन परियोजना है। इसे गांधी मैदान के गेट नंबर तीन और चार के पास लगाया गया है।