मधुबनी - जयनगर से राघवेंद्र झा की रिपोर्ट। दरभंगा एनएच 527 बी पर दिल्लीपट्टी मुरली चौक के समीप मंगलवार की सुबह एक बस के चपेट में आने से चार छात्रा जख्मी हो गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने चारों जख्मी छात्राओं को जयनगर स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज हेतु भर्ती कराया।
जयनगर थाना के बरही निवासी उपेन्द्र सहनी का 17 वर्षीय पुत्री रीता कुमारी, कारी दास के 17 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी, विष्णुदेव सहनी के 17 वर्षीय पुत्री सुमित्रा कुमारी एवं किशोरी सहनी के पुत्री काजल कुमारी बस से ठोकर लगने से जख्मी हो गई।
सभी जख्मी छात्राओं का इलाज जयनगर के एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है।निभा कुमारी का हाथ टूट गया है, जबकि अन्य तीन छात्राओं के पूरे शरीर में गंभीर चोट लगी है।जानकारी के मुताबिक चारों छात्राएं अपने गांव बरही से ट्यू शन पढ़ने दुली पट्टी आ रही थी।जयनगर से दरभंगा की ओर जाने वाली एक बस के चपेट में आने से सभी जख्मी हो गई।बस चालक बस लेकर फरार हो गया, लेकिन कलुआही थाना पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.