First Class g

जयनगर 48 वी एसएसबी मुख्यालय में फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया




मधुबनी - जयनगर से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट । जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित 48 वीं बटालियन मुख्यालय बाजार समिति से फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसका नेतृत्व एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट शंकर सिंह ने किया।

फिट  इंडिया दौर आज सुबह बाजार समिति मुख्यालय से निकलकर 5 किलोमीटर तक जवानों ने दौड़ लगाया साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने को लेकर जागरूक किया ।इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि फिट इंडिया के माध्यम से स्वस्थ रहने की अपील करते हुए कहा कि तन स्वस्थ तो मन भी स्वस्थ रहता है , हेल्थ इज वेल्थ ,इसलिए लोग स्वस्थ रहें ।

साथ ही श्री सिंह ने कहा कि अहले सुबह उठना व मॉर्निंग वॉक के साथ साथ दौर लगाना भी हर इंसान के लिए अतिआवश्यक है ।क्योंकि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मन का वास होता है ।इस कार्यक्रम के मौके पर उप कमांडेंट हर्षित कुमावत ,अनुज कुमार ,एएसआई दीपक सहगल ,अजय कुमार समेत दर्जनों अधिकारी व जवान शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ