न्यूज़ डेस्क। बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए होटल पाटलिपुत्र अशोक को कोविड अस्पताल के रूप में बदल दिया गया है। बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार के साथ पटना डीएम कुमार रवि ने इस होटल का जायजा लिया।
इस बड़े अस्पताल में फिलहाल एक बड़े हॉल में 75 बेड लगाए गए हैं तथा दूसरे कमरों में 85 बेड की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। यहां ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवा के साथ-साथ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी। पॉजिटिव मरीजों के लिए यहां ग्राउंड फ्लोर एवं ऊपर के फ्लोर पर व्यवस्था की गई है।
आयुक्त ने यहां भोजन की गुणवत्ता की जांच की तथा हर हाल में गुणवत्ता मेंटेन करने का आदेश दिया है। एक सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी की यहां नियुक्ति भी कर दी गई है।
बताते चलें इस समय बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45919 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 17794 सैम्पल की जांच हुई है। 30504 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 66.43 है। एक्टिव मरीजों की संख्या 15141 है। इसके साथ ही बिहार में अब तक कुल 273 लोगों की मौत हो चुकी है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.