Header Ads Widget

राशिफल जुलाई 2020


राशिफल 

जुलाई 2020 



मेष 

जुलाई 2020


इस अवधि में आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके फलस्वरुप मनोबल में वृद्धि होगी। मास आरम्भ में अपना ध्यान लक्ष्यों पर केन्द्रित रखें। मध्य अवधि में नियोजन की कमी से योजनाओं के कार्य में विलम्ब हो सकता है। विदेशी योजनाओं पर धन विनियोजन लगाना उचित नहीं है। मास अंत में अपने अनुभव  योग्यता का कुशलता से प्रयोग करने पर विदेश से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं। व्ययों में अनियमितता की स्थिति बनी रहेगी। आपकी संतान का शिक्षा में कम मन लग सकता है। इसके फलस्वरुप आप अपनी संतान पर अधिक ध्यान देने लगेंगे। आपका सारा ध्यान अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते सुधारने में लग सकता है। परिवारिक कारणों से आपके प्रेम संबन्ध प्रभावित हो सकते है। प्रणय संबंधों  में प्रेम एव  भावनाओं की कमी की संभावनाएं भी बनी हुई है। इस अवधि में आपके मित्र आपकी मित्रता के स्थान पर अपने कार्यों को अधिक महत्व दे सकते हैं। इस अवधि में विपरीत लिंग द्वारा कष्ट प्राप्ति के योग बने हुए हैं। मास के मध्य भाग में आपको अपने साथी के धोखे का सामना करना पड़ सकता है। मास के अंत में स्थिति में बदलाव होगातथा ऐसे में रिश्ते  प्रेम के शुभ योग बनेंगे। इस समय में आप में से कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। इस माह मुख्यतस्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक चिन्ताओं में कमी रहेगी। मास मध्य में आपकी सेहत नाजुक रह सकती है। मास के अंत में स्वंय को दुर्घटनाओं से बचा के रखना उचित होगा। संतान के बदलते व्यवहार को समझने के लिए उसकी भावनाओं को ध्यान में रख कर विचार करें। इसके अतिरिक्त स्वयं को निराशा से बचाए रखें।




मिथुन 

जुलाई 2020


इस मास आर्थिक स्त्रोत से लाभ आपको बाधित होकर प्राप्त होंगे। इस अवधि में आत्मविश्वास का भाव होने के कारण कार्यों के मध्य की बाधाओं में कमी होगी। इसके अंतिम भाग में जोश - उत्साह से अपने कार्यों को सफल करेंगे। जोखिम  साहसिक कार्यो को करना भी इस समय में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परन्तु शत्रुओं से इस अवधि में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस समय में आपकी व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बौद्धिक कार्यों से अधिक मेहनत का भाव आपकी सफलता में रहेगा। इस मास में परिवारिक सुख - समृद्धि में वृद्धि होगी। संतान के द्वारा आपके सम्मान में कमी हो सकती है। आपकी संतान स्वभाव वश शीघ्र क्रोध करती है। इसलिये स्थिति को नियन्त्रित करने के लिये आप स्वयं क्रोध  करें। माता के साथ आपके संबम्ध मास मध्य के समय में कुछ समय के लिये मधुर नहीं रहेंगे। इस मास में आपके प्रेम संबन्ध मध्यम स्तर के रहेंगे। इस अवधि में आपके कारण प्रेम संबन्धों में स्नेह - सहयोग की कमी हो सकती है। इन संबन्धों में कहीं  कहीं आपके अहंम भाव आने से कष्ट बढ़ सकते हैं। इस मास के मध्य भाग में आपका सकारात्मक दृ्ष्टिकोण बना रहेगा। इस अवधि में आत्मविश्वास की अधिकता आपको निराशा की स्थिति से बचा सकती है। मास के मध्य भाग में मन व्यर्थ के विषयों में भटकने की संभावनाएं बना रहा है। 



सिंह 

जुलाई 2020


इस मास साझेदारी व्यापार का आरम्भ करना लाभकरी सिद्ध हो सकता है। शत्रु पक्ष बली रहेगा। इसके कारण अचानक से आय क्षेत्र में बाधाएं  सकती हैं। इस माह में आप व्यावसायिक संपत्ति क्रयविक्रय करने का विचार बना सकते हैं। आमदनी को बढ़ाने के लिये आप योजनाओं का कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। मनोबल भी इस समय में उच्च बना हुआ है। इससे भी आपको लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में मित्रों का सहयोग प्राप्त करने में आपको खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अवधि के मध्य भाग में आप का अधिकतर समय मित्रों के साथ अपने संबन्धों को सुधारने में लग सकता है। इसके अतिरिक्त इस अवधि में दांपत्य जीवन के विषयों में क्रोध की स्थिति से बचना उचित रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में कामयाब होंगे और अपने परिवारमित्रों आदि से निकटता भी बनाए रखेंगे। इस मास के शुरु में प्रेम प्रसंगों में ध्यान अधिक रहेगा। इस अवधि में आप मित्र साथी से पूर्ण सहयोग कि अपेक्षा रखेंगे। परन्तु मास मध्य में प्रेम विषयों के लिये आप समय कम ही निकाल पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में मित्र साथी से सलाह मशविरा लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मास अन्त में इस विषय के मार्ग की सभी बाधाएं स्वतदूर हट जाएंगी। ऐसे में प्रेम संबन्ध को विवाह में बदलने की बातचीत सफलता पूर्वक की जा सकती है। पिता की ओर से इस कार्य में बाधाएं  सकती हैं। मध्य की अवधि में आप पेट से संबन्धित रोग से परेशान हो सकते हैं। इस समय में आप संतुलित भोजन करें आपके लिये उचित रहेगा।



तुला 

जुलाई 2020

शुरुआत में नौकरी परिवर्तन का विचार त्याग करें। लाभ क्षेत्र में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। जोखिम वाले क्षेत्रों में धन विनियोजन आपकी परेशानियां का कारण बन सकता है। मास मध्य से पूर्व बड़ी योजनाओं के नियोजन का कार्य पूरा कर लें। इसके पश्चात बौद्धिक योग्यता प्रभावित हो सकती है। शत्रु आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। मध्य अवधि में परिवार में किसी नये सदस्य के शामिल होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस समय में कोई शुभ सूचना भी आपको प्राप्त हो सकती है। जीवन साथी के साथ इस सम्य में आपका व्यवहार कठोर हो सकता है। घर से संबन्धित भूमि - भवन विषयों को छेडना इस समय उचित नहीं रहेगा। प्रेम संबन्धों के लिये विपरीत समय है। प्रेम संबन्धों में बिखराव आ सकता है। पिता से अनबन इन संबन्धों के कष्ट बढ़ा सकती है। कार्यो की अधिकता के कारण प्रेम विषयों के लिये समय कम मिल सकता है। आपका जीवन साथी भी आपकी सफलता और खुशी में अपना योगदान देगा। मास के मध्य भाग में प्रेम संबन्धों में भाग्य का सहयोग रहेगा। प्रेम संबन्धों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। मास का अन्तिम भाग में आपके स्वास्थ्य के लिहाज से कष्टकारी रहेगा। इस समय में आपका रक्तचाप प्रभावित हो सकता है। आपकी माता के स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। अशुद्ध भोजन से बचना इस समय आपके लिये हितकारी रहेगा। कार्य भार अधिक होने से पूरा आराम न मिलने से थकावट वश आप स्वयं को रोगी महसूस करेंगे। 


धनु राशि 

जुलाई 2020


इस मास अवधि में लगातार मेहनत करते रहने से भाग्य की बाधाओं में भी कमी होगी। व्यर्थ कि बातों में ध्यान देने के स्थान पर अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। इस अवधि में आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होगा और कार्यो का बोझ भी बढ़ सकता है। मास मध्य तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। मास अंत में संपत्ति या वाहन की बिक्री और खरीद लाभप्रद होगी। मित्र समय पर साथ नहीं देंगे। इस मास मास में आपकी सक्रियता अन्य विषयों में कम हो, प्रेम विषयों में बढ़ जायेगी। इन विषयों में मित्रों का सहयोग लेकर चलना उचित नहीं होगा। इससे आपसी गलतफमियों से बचा जा सकता है। जीवन साथी के साथ ग्रहस्थ जीवन की खुशियां मध्यम स्तर की बनी हुई है। आपका यह व्यवहार आपके व्यवसाय व आपके परिवार, मित्रों के लिये सही नहीं है। इससे आपके संबध खराब हो सकते हैं। 


कुंभ 

जुलाई 2020


यह माह नौकरी में बदलाव या स्थानान्तरण के लिए अनुकूल नहीं है। इस अवधि में शत्रुओं से सावधान रहना होगा। इस अवधि में बुद्धिमानी का प्रयोग करते हुए आप विपरित समय में भी धैर्य बनाये रख सकते हैं। इस  मास आप साह्स और अधिकार के सहयोग से अपनी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक सुधारने में सफल रहेंगे। इस अवधि में शत्रुओं से आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। इस समय आपकी सफलता में भाग्य का सहयोग भी रहेगा। मास अंत में आपका पराक्रम भाव से काम लेना आपके लाभों में वृ्द्धि करने में सहयोग कर सकता है। मास मध्य से आपकी पारिवारिक समस्याओं का काफी हद तक अंत होगा। पैतृ्क संपति में वृ्द्धि के योग बन रहे है। इसके अतिरिक्त घर- परिवार के लिए कोई नई भूमि या घर लेने का विचार बन सकता है। इस मास में व्यावसायिक व्यस्तता के कारण आप प्रेम विषयों के लिए कम समय निकाल पाएंगे। शत्रु पक्ष भी आप की खुशी में कमी करने की कोशिश कर सकते है। आपको संतान के स्वास्थ्य में कमी का सामना करना पड़ सकता है। मास के अंत में संतान संबधी परेशानियां बढ़ने से आप के सुख में कमी की स्थिति बनी रहेगी।



वृष   

जुलाई 2020


छिपे हुए शत्रु आर्थिक स्थिति में कमी कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास की अधिकता से आमदनी में इजाफा होगा। फिर भी निर्णयो में देरी करने से बचें। व्यावसायिक क्षेत्रों से संबन्धित कोर्ट कचहरी मामलें लम्बें खींच सकते हैं। व्ययों पर नियन्त्रण रहने से भी आर्थिक स्थिति को सहयोग प्राप्त होगा। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये मेहनत में कमी करने से बचना हितकारी सिद्ध होगा। मास अंत के आते आते वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थींअब समाप्त हो जाएंगीबचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। जीवन साथी के साथ आपके विवाद बढ़ सकते हैं। इस तनाव को दूर करने के लिये आपको पहले से अधिक समय परिवार को देने का प्रयास करना चाहिए। मध्य अवधि में परिवार में सुख - शान्ति आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय में आपके जीवन साथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद कठोर हो सकता है। मित्रों पर विश्वास करने से आपके परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं। स्थिति को फिर से अनुकुल होने में समय लग सकता है। व्यस्तता के कारण प्रेम संबन्धों के प्रभावित होने की संभावनाएं बन रही हैं। जीवन साथी का सहयोग इस अवधि में आपके साथ मित्रवत बना रहेगा। प्यार और रिश्ते बनाने में इस समय आप शीघ्रता करने से बचें। रिश्ते बनाने के बाद इन्हें पूरा समय दें निभाने का प्रयास करें। इस मास में आपके स्वभाव के सभी विकार दूर हो जाएंगे। इसके फलस्वरुप आप मानसिक सुख -शान्ति का अनुभव करेंगे। परन्तु इस अवधि में आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। 



कर्क  

जुलाई 2020


इस अवधि में आर्थिक स्थिति में नियमित सुधार होगा। व्यावसायिक समझौते होने से शत्रुओं में कमी होगी। आर्थिक लेन-देन बने रहेगे। समय पर लाभ  आमदनी की के अवसरों बनेंगे। सहयोगियो  अधिकारियों का सहयोग इस समय में आपके साथ सकारात्मक बना रहेगा। यह माह आपके परिवार के लिये सुख-समृ्द्धि लेकर आया है। इस अवधि में पारिवार के लोग उत्सव में एकत्र हो सकते हैं। अभी तक दांपत्य जीवन में जो परेशानियां बनी हुई थींउन सभी का इस अवधि में अंत होकर ग्रहस्थ जीवन में सुख के योग बनेंगे। आपके अपनी माता के साथ संबन्ध सामान्य होंगे परन्तु पिता के साथ समंधों में खटास   सकती है। मास के मध्य में धन संबन्धी विषय आपके परिवारिक सुख में कमी कर सकते हैं। मास के अंत की अवधि में जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक लाभों को भी बल मिलने कि संभावनाएं हैं। आपकी व्यस्तता अन्यत्र विषयों में होने के कारण आपके प्रेम संबन्धों की मधुरता में कमी आयेगी। इस मास स्वास्थ्य उत्तम रहने के योग बने रहे हैं। इस अवधि में आप के स्वभाव में दया का भाव कुछ कम हो सकता है। अपने लाभों को अधिक महत्व देने के कारण दूसरों के हितों की उपेक्षा हो सकती है। इस स्वार्थ भावना को अपने से शीघ्र से शीघ्र दूर करना उचित होगा। मध्य अवधि में पारिवारिक मतभेद आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकता है। 



कन्या 

जुलाई 2020


आत्मविश्वास कि स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र की बाधाओं में कमी आयेगी। इस समय में शेयर बाजार में धन विनियोजन करना उचित नहीं है। इस अवधि में साझेदारी क्षेत्रों में स्त्रियों आपकी धन हानि का कारण बन सकती है। आमदनी के पक्ष से समय आपके पक्ष में रहेगा। मास मध्य में दिया गया धन वापस लेने में बाधाओं का सामना करना पड सकता है। परन्तु अभी धैर्य रखने से कुछ समय बाद स्थिति आपके अनुकुल हो जायेगी। इस अवधि में बढ़े हुए पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते हैं। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी रह सकती है। इसके कारण से आप दोनों में शीघ्र ही गलतफहमियां अपनी जगह बना सकती हैं। मास की इस अवधि में आप अपने परिवार की सहमति के विपरीत जाकर आप प्रेमी के साथ विवाह संबन्धी कदम उठा सकते हैं। आपके लिये उचित रहेगा कि आप ऎसा कोई भी निर्णय बेहद सोच- समझ कर करें। स्वास्थ्य के पक्ष से मास स्थिति आपके लिये मध्यम स्तर की रहेगी। इस अवधि में आराम में कमी थकावट का कारण बन सकती है। जीवन साथी के स्वभाव में हठ व जिद्ध की स्थिति से भी आपकी चिन्ताओं में बढ़ोतरी हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त ह्रदय संबन्धी विषयों का आपको खास ध्यान रखना होगा। मास के मध्य समय में आपकी कार्य व्यस्तता बढ़ने से आप पर मानसिक दबाव बना हो सकता है।



वृश्चिक  

जुलाई 2020


मास शुरू में व्यावसायिक कार्यो को करते रहने के लिये स्वयं में पुरुषार्थ भाव को बनाये रखने की आवश्यकता रहेगी। इस समय में स्वयं में जोश, उत्साह के भाव में कमी न आने दें, तथा इस मास आपको जोखिम पूर्ण कार्यो को करने में संकोच हो सकता है। मास अन्त में आर्थिक स्थिति में कमी की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपको जोखिम सम्बन्धी क्षेत्रों से अप्रत्याशित हानि हो सकती है। दिया हुआ धन रुक सकता है। मास मध्य में व्यापार- व्यवसाय में नये काम आ सकते हैं। इसके अतिरिक्त आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रयासों में तेजी आयेगी। इस समय परिवार तथा परिवार के लोगों का साथ बना रहेगा। इसके फलस्वरुप आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। भाग्य की शुभता कुछ देर से ही सही पर आपको प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन के अलावा अन्य परिवारिक क्षेत्र मास मध्य तक अनुकुल रहेंगे। परन्तु इसके अंतिम भाग में संतान के कष्ट बढ़ जाएंगे। मास के इस भाग में मित्र समय पर काम नहीं आएंगे। दांम्पत्य जीवन में भी कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मानसिक सुख में कमी हो सकती है। परन्तु शारीरिक सुख बना रहेगा। व्ययों की अधिकता आपकी चिन्ताओं को बढ़ायेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को लेकर आप पर मानसिक दबाव बना रहेगा। मास अंत में माता के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। फिर भी इस अवधि में मानसिक सुख - शान्ति बनाये रखने के लिये आप स्वयं को योग के द्वारा तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें।



मकर  

जुलाई 2020


व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपके विश्वसनीय अधीनस्थ आपको छोड़ कर जा सकते हैं। इस मास में आपकी आर्थिक क्षेत्र में पराक्रम भाव को बनाये रखने से लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावनाएं हैं। मास मध्य में आत्मविश्वास में कमी न होने दें, अन्यथा आपके लाभ प्रभावित हो सकते हैं। इस मास दांपत्य जीवन को सुखमय बनाये रखने का आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। फिर भी मास के मध्य भाग में आप अपने जीवन साथी को समझाने के स्थान पर उसकी भावनाओं, विचारों को समझने का प्रयास करके देखें। इससे आप दोनों के मध्य जो मित्र भाव की स्थिति की कमी है। उसे दूर किया जा सकता है। इस मास की अवधि मृ्दुता भाव की कमी आपके प्रेम संबन्धों को प्रभावित कर सकती है। मित्रों के साथ आपके संबन्ध स्नेह पूर्ण नहीं रहेगा। यह स्थिति आपके कारण उत्पन्न होगी। जो मास के अन्त में जाकर सामान्य हो जायेगी। सेहत के लिए मास का आरम्भ अनुकूल नहीं है। जल संबन्धी रोग शीघ्र प्रभाव डाल सकते हैं। निराशा वादी होने से बचें।




मीन 

जुलाई  2020


इस मास आप को साझेदारी क्षेत्रों से कुछ बाधाएं आने के बाद अनुकुल सफलता प्राप्त होगी। गैर-पारम्परिक क्षेत्र इस समय में आपके लाभ बढ़ा सकते है। निर्णयों में जल्दबाजी होने के कारण धन हानि के साथ साथ आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। आर्थिक क्षेत्रों के लिए यह मास आत्मविश्वास, उत्साह व उर्जा को बनाये रखने से उतम सिद्ध हो सकती है। इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बद्लाव आ सकते है। इस अवधि में पूर्व में किए गए कार्यों से लाभ मिलने आरम्भ हो जाएंगे। नौकरी में बदलाव किया जा सकता है। इस मास के मध्य की अवधि आपके परिवार के लिये उतम रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में सुख-शान्ति के योग बने हुए है। परन्तु इस समय में आपके माता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही हैं। इन मतभेदों को शीघ्र से शीघ्र दूर करने का प्रयास करें। इस मास नए रिश्ते, नई मित्र बनने के उत्तम योग बने हुए हैं। इस अवधि में बने नये प्रेम संबन्ध अधिक लम्बे न चलकर आपकी भावनाओं को आहत कर सकते है। मध्य अवधि में आपकी सहभागिता विपरीत लिंग विषयों में बढ़ेगी। सेहत सामान्य रहेगी। मध्य भाग में यात्राओं में व्यस्त होने के बाद आप आराम करना चाहेंगे। इस अवधि में आपके परिवार में तनाव होने के कारण मानसिक दबाव बना रहने की संभावनाएं बन रही है।