न्यूज डेस्क। रोज-रोज बढ़ाते पेट्रोल डीजल की कीमत के खिलाफ आज पटना में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता  बैलगाड़ी से निकल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई कार्यकर्ता साइकिल चला कर सदाकत आश्रम से डाकबंगला चौराहा पहुंचे और अपना विरोध दर्ज करवाया । इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा कर रहे थे।

मदन मोहन झा ने बताया आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं तथा दोनों की कीमतें भी अब बराबर हो चुकी हैं ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार गरीबों विरोधी काम कर रही है। केंद्र सरकार बढ़ती तेल की कीमतों पर मौन साधे हुए हैं।


इससे पहले भी पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ बिहार में विपक्ष का यह पहला विरोध प्रदर्शन नहीं है। इसके पहले भी 25 जून को राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों के साथ साइकिल सवारी कर रैली निकाला था। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।