Header Ads Widget

राशिफल जून 2020

राशिफल 

जून 2020 



मेष राशि  राशिफल 

जून 2020


इस महीने आप अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश करें जो किसी ऊंचे पद पर कार्यरत हों। मेष राशि वालों की इस महीने आमदनी अच्‍छी होगी। सेहत के मामले में आप थोड़ा अनलकी रह सकते हैं। घुटनो में तकलीफ बढ़ सकती है। बिजनसे करने वाले मेष राशि के जातकों के लिए ये समय अच्‍छा है। नौकरीपेशा जातक संयम से काम लें। इस समय आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जो लोग रिलेशन में हैं वो ज़रा समझदारी से काम लें।



मिथुन राशि  राशिफल 

जून 2020


मिथुन राशि के लिए जून का महीना मिलाजुला रहेगा। अपनी एनर्जी को सिर्फ उन्‍हीं कामों में लगाएं जिन्‍हें आप पूरा कर सकते हों। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कोशिश भी नहीं करते। आर्थिक स्थिति बिगड़े नहीं, इसके लिए बेहतर होगा कि आप फिजूलखर्ची न करें। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इस महीने आपको सफलता मिल सकती है। व्‍यवसाय के लिए भी अच्‍छा समय है। अपने जीवनसाथी से अपने प्‍यार का इज़हार करते रहें।


सिंह राशि  राशिफल 

जून 2020


सिंह राशि के लोगों को संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार या घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने ये काम पूरा हो सकता है। किसी महिला के सहयोग से आपका कोई कार्य पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थ्‍िति भी स्थिर यानि संतुलित रहेगी। दांत में दर्द की परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा मौज-मस्‍ती में मशगूल रहेंगें। बिजनेस के लिए भी अच्‍छा समय है। जीवनसाथी के साथ अच्‍छे संबंध रहेंगें।


तुला राशि  राशिफल 

जून 2020

तुला राशि के लोगों को जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में कुछ अड़चने आने की आशंका है। महिलाओं से सावधानी रखें वरना कोई हानि हो सकती है। जो लोग प्रशासन से परेशान चल रहे हैं उनको कुछ राहत मिलेगी। किसी व्यकित के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। इस महीने आपकी आमदनी मे सुधार होने के पूरे आसार हैं। तैलीय भोजन करने से बचें नहीं तो शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। स्टेशनरी के व्यवसायी के लिए अच्छा समय है। दाम्पत्य जीवन में गर्मागर्मी बना रह सकती है।

धनु राशि  राशिफल 

जून 2020


धनु राशि के लोगों को इस समय अत्यधिक आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।  आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। व्यापार के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी करने वालो के लिए थोडा संयम रखने की जरूरत है। वैवाहिक सम्बन्धो में कटुता आने के संकेत है।


कुंभ राशि  राशिफल 

जून 2020


कुंभ राशि के लोगों का अपने प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण मूड खराब हो सकता है। इस महीने आपको अपने इच्छा के अनुरूप आमदनी प्राप्त नहीं होगी। आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल सकता है। वाहन को खरीदने या बेचेने से इस वक्त विशेष लाभ नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता की कमी रह सकती है। प्रेम में धोखा मिल सकता है इसलिए सोचसमझ कर कदम उठायें।


वृष राशि  राशिफल

जून 2020


वृषभ राशि के लोगों के लिए महीना कुछ ज्‍यादा अच्‍छे फल लेकर नहीं आएगा। आपका गुस्‍सैल स्‍वभाव आपके लिए ही नुकसानदायक साबित होगा। जमीन से जुड़े किसी विवाद में फंसे हैं तो आपको इस महीने कुछ राहत मिल सकती है। किसी को भी उधार देने से बचें। रुके हुए कार्य बनेंगें जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कोई स्‍किन संबंधित रोग हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। बिजनेस में आपके लाइफ पार्टनर मददगार साबित होंगें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत तनाव रहेगा।


कर्क राशि  राशिफल 

जून 2020


कर्क राशि के लिए जून का महीना मध्‍यम फलदायक रहेगा। बेवजह की यात्रा की वजह से मन परेशान रह सकता है। दोस्‍तों से रिश्‍ता न बिगाड़ें। इस समय आपको कोई ऊंचा पद मिलने की पूरी संभावना है। नए लोगों से मुलाकात होगी जिसके बाद आपके जीवन में परिवर्तन आएगा। पैसों के मामले में आपके लिए बहुत अच्‍छा समय है। व्‍यापार में बहुत ज्‍यादा फायदा नहीं होगा। नौकरी का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेगा। आपको वैवाहिक जीवन अच्‍छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी अच्‍छा समय है।


कन्या राशि  राशिफल 

जून 2020


कन्‍या राशि के लोगों के लिए से महीना बुहत अच्‍छा या बहुत बुरा नहीं रहेगा। आपकी नौकरी में प्रमोशन और प्रतिष्‍ठा में वृद्धि हो सकती है। समाज में भी मान-सम्‍मान बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े लोगों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पैसा कमाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस महीने आपका ये सपना भी पूरा होगा। खानपान को लेकर सफाई बरतें। ऑफिस में अपने सहकर्मियों से झगड़ा न करें। बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी।


वृश्चिक राशि  राशिफल 

जून 2020


वृश्चिक राशि के लोग अपनी मधुर बोली से नए रिश्‍ते बनाएंगें। दैविक शक्त‍ियों के प्रति आस्था का भाव प्रकट होगा। विद्यर्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा।  आपको सेहत में गिरावट महसूस होगी। व्यापार में हलचल का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में रिश्तेदार कटुता उत्पन्न कर सकते है।


मकर राशि  राशिफल 

जून 2020


मकर राशि के लोगों के लिए शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। इस माह आमदनी के अच्छे आसार हैं। स्वस्थ शरीर ही आपके प्रगति के मार्ग खोलेगा। किराना के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। नौकरी करने वाले लोगों को खास सलाह है कि वो इस महीने अपने बॉस से न उलझें। वैवाहिक जीवन में समरसता बनी रहेगी।




मीन राशि  राशिफल

जून 2020


मीन राशि के लोगों को धन के मामले में इस महीने फायदा होगा। इस समय आपको शारीरिक थकान महसूस होगी। नौकरी करने वाले लोगों संयम से काम लेना होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। वैवाहिक जीवन में आपसी सहमति से सुधार होगा। प्रेम के मामलो में असमंजस बनी रहेगी।