पटना : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर दानापुर मंडल द्वारा DRM श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन एवं" राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ "दिलाई गई।
आज राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दानापुर मंडल में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एकता दौड़ के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्नता में एकता की भारतीय भावना को सुदृढ़ करना तथा सभी नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।
इस आयोजन ने सभी प्रतिभागियों में राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन, सामूहिकता एवं देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.