पटना: बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर संध्या अर्घ्य के दौरान अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को नमन करते हुए समस्त बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आस्था, अनुशासन, पवित्रता और समर्पण का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें संदेश देता है कि जीवन में उगते सूर्य के साथ-साथ अस्त होते सूर्य को भी समान श्रद्धा और सम्मान देना चाहिए। सफलता के साथ-साथ संघर्ष और उतार-चढ़ाव के समय भी सम्मान एवं सकारात्मकता बनाए रखना ही इस महापर्व की विशेष सीख है।
डॉ. कुमार ने कहा कि छठी मईया और भगवान भास्कर की आराधना से परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की जाती है। यह महापर्व सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता और हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को सुदृढ़ करने का भी संदेश देता है।
उन्होंने छठव्रतियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कामना की कि भगवान सूर्य एवं छठी मईया की कृपा से समस्त बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
उप निदेशक
बिहार विधान सभा, पटना


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.