पटना, 15 नवंबर, 2026 को लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राजकुमारी निवास, शांति पथ, गर्दनीबाग, पटना में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ छठ पूजा की गयी।
इस दौरान नीतू कुमारी श्रीवास्तव और शबनम सिन्हा ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर नीतू कुमारी श्रीवास्तव ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश देता है।
वहीं, शबनम सिन्हा ने कहा कि छठ पूजा हमारी आस्था और संस्कृति से गहराई से जुड़ा महापर्व है। इसमें स्वच्छता, समर्पण और निष्ठा का विशेष महत्व है। उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्य से सभी के सुख, शांति और आरोग्य की कामना की।
रजनीश सिन्हा ने कहा कि छठ पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकजुटता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी परंपराओं और संस्कारों को जीवंत रखते हैं।
इस अवसर पर प्रेम कुमार, प्रियंका कुमारी, सुबोध कुमार, आरव सिन्हा, गौरी, सूर्यांशु, अमित कुमार, सौम्या समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.