तिलौथू ( रोहतास )
तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के तिलौथू पूर्वी पंचायत स्थित घाट नंबर 1 का डीएम दीपक मिश्रा रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे. आस्था का महापर्व छठ पूजा के दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से ठीक कुछ घंटे पहले पहुंचे डीएम ने तिलौथू के छठ घाटों का निरीक्षण किया. डीएम ने कहा कि सभी स्तर के पदाधिकारी द्वारा घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है. उसी क्रम में हम तिलौथू छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे हैं और जैसा कि आप लोगों को पता है कि आज संध्या का अर्घ्य भी है. इस मौके पर सबसे पहले हम तिलौथू वासियों को छठ महापर्व की शुभकामना देते हैं . घाटों के निरीक्षण में पाया गया कि सभी जगह सब कुछ ठीक-ठाक है. यहां पर चार हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. और जो संवेदनशील घाट है वहां पर इस बार छठ नहीं हो रहा है .जहां भी पानी ज्यादा है वहां पर गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है. जिले में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम आई है जो प्रत्येक अनुमंडल में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है. ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके और छठ व्रतियों को किसी भी स्थिति में कोई परेशानी ना हो.
इन्होंने आगे कहा कि छठ के मौके पर सोन नदी में नावों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है. डीएम ने तिलौथू के शिव मंदिर घाट जिसे घाट नंबर एक कहा जाता है यहां पर इन्होंने सोन नदी में जाकर बारीकी से घाटों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश भी दिया कि व्रतियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो .इसका ख्याल रखना होगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आप्त सचिव शैलेंद्र ओझा, डॉ नवीन नटराज, जद यू नेता धीरज मिश्रा, शशि भूषण प्रसाद ,महेंद्र ओझा, सुनील गोस्वामी,तिलौथू थाना अध्यक्ष शुभम कुमार, बीडीओ अंकिता जैन, सीओ उज्ज्वल चौबे इत्यादि लोग उपस्थित थे ।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.