पटना : आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को पटना के प्रेमचंद रंगशाला में 'अदाकार ख्वाहिश' नाट्य संस्था, पटना के द्वारा "बैंड मास्टर" नाटक की प्रस्तुति की गई। इस नाटक के निर्देशक श्री रवि मिश्रा एवं लेखक - प्रशांत चटर्जी हैं। रवि मिश्रा के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
कथासार "बैंड मास्टर"
कथानक का महत्वपूर्ण पात्र नरसू मियां संगीत का बहुत बड़ा मर्मज्ञ है, और जवानी के दिनों में उसने अपनी कला से लोगों को दीवाना बना रखा था। लोग उसके साज़ की आवाज पर अपना सब कुछ न्योछावर करने को आतुर रहते थे, पर नरसू मियां वृद्धावस्था को ज्यों-ज्यों प्राप्त करता है, उसके साथी जिन्होंने भी उसके उस दौर को देखा ही नहीं था, आज उसे शक की नज़र से देखते हैं, उसके लोग मानते ही नहीं कि कभी उसकी बैंड की दुनिया में तूती बोलती थी, लोग उसे सम्मान देते थकते नहीं थे। उसका एक शागिर्द हुसैन भी जिसने नरसू मियां के पुराने दौर को देखा नहीं था पर उससे सहानुभूति रखता है।
अली जो उसका गोद लिया हुआ बेटा है, क्लैरिनेट का माहिर उस्ताद है, पर बैंड वर्ग की उपेक्षा की वजह से, इस धंधे से दूर रहना चाहता है। हजरत जिसे क्लैरिनेट का अल्पज्ञान है पर मास्टरी छीनना चाहता है और इसी क्रम में वो बूढ़े मास्टर को बेइज्जत भी करता रहता है। घटनाक्रम में परिस्थितियाँ उभरती है और मालिक की चापलूसी कर हजरत मास्टर बन जाता है, पर जब एक ग्राहक नरसू मियां के ख्याति को सुनकर दुकान पर आता है तो हजरत के बेसुरे क्लैरिनेट को सुनकर ग्राहक भागने लगता है और उसी समय नरसू मियां अपने कला की पराकाष्ठा को दिखाता है।
और......तब........
पात्र परिचय
मंच पर
बैंड मास्टर नरसू मियाँ - रवि मिश्रा
हजरत - आजाद शक्ति
अली - सुधीर कमल
मुबारक - नवीन कुमार अमूल
ग्राहक - प्रवीण सप्पू
ढोलवाला - राजकुमार
मालिक - दीपक श्रीवास्तव
हुसैन - हुकुमदेव यादव
गुलाब - लक्षित कुमार पाण्डेय
बच्ची - ऋषा कश्यप
मंच परे
संगीत - लक्ष्मी मिश्रा
संगीत संचालन - हर्ष आजाद
प्रकाश - विनय चौहान
रूप सज्जा - सुमन कुमार
उद्घोषक - मधुसूदन कुमार मैडी
छायाचित्र - जय प्रकाश
वीडियो रिकॉर्डिंग - राजू मिश्रा
मिडिया प्रभारी - लोक पंच
व्यवस्थापक - रितेश परमार
संयोजक - ऋषि कुमार
मुख्य अतिथि
पद्मश्री डॉ आर एन सिंह
पूर्व अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद






0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.