पटना : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने आज बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी से उनके सरकारी आवास में विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर के एसोसिएशन से जुड़े निजी विद्यालयों की समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए दस सूत्री मांग-पत्र सौंपा।
सैयद शमायल अहमद ने कहा कि हुई निजी विद्यालय सीमित संसाधनों के बावजूद लाखों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी व्यावहारिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा।
ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें—
1. लंबित आरटीई प्रतिपूर्ति राशि का शीघ्र एवं एकमुश्त भुगतान।
2. आरटीई की प्रति विद्यार्थी प्रतिपूर्ति दर में समुचित वृद्धि।
3. सत्र 2019–20 से लंबित आरटीई प्रविष्टियों हेतु पोर्टल पुनः खोलना।
4. आरटीई नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रभावी शिकायत निवारण।
5. विद्यालय मान्यता एवं नवीनीकरण की सरल, पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया।
6. निजी विद्यालयों के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर सिंगल विंडो सिस्टम।
7. विभिन्न शिक्षा पोर्टलों का एकीकरण एवं जिला स्तर पर तकनीकी सहायता।
8. कक्षा द्वितीय से अष्टम तक ऑनलाइन नामांकन एवं विद्यार्थी विवरण-सुधार की सुविधा।
9. स्कूल बसों के लिए अलग, सुरक्षित एवं व्यावहारिक परिवहन नीति।
10. निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों की स्थायी राज्यस्तरीय परामर्श समिति का गठन।
सैयद शमयाल अहमद ने कहा के माननीय शिक्षा मंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया । उन्होंने मंत्री के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए कहा कि वे एसोसिएशन की एकजुटता और शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान को पहचानते हैं तथा सम्मान देते हैं।
सैयद शामयल अहमद ने कहा, “निजी विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमें विश्वास है कि यह सार्थक संवाद समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल का आधार बनेगा।”
धन्यवाद
सैयद शमायल अहमद
राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन
9835092109

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.