विश्व डिस्लेक्सिया दिवस 2026 के अवसर पर समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (CRC) पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित





पटना, 08 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान (रा.ग.दि.सं.), कोलकाता (NILD), कोलकाता के निदेशक डॉ. ललित नारायण के मार्गदर्शन में, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPWD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (CRC), पटना द्वारा 08 अक्टूबर 2026 को विश्व डिस्लेक्सिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।






कार्यक्रम में पटना जिले में SSA के अंतर्गत कार्यरत Resource Teachers (संसाधन शिक्षकों) ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिस्लेक्सिया एवं विशिष्ट अधिगम अक्षमता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ऐसे बच्चों की पहचान, शैक्षणिक आवश्यकताओं और समावेशी शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग के संबंध में जानकारी प्रदान करना था।

इस अवसर पर Resource Teachers को डिस्लेक्सिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं, बच्चों में अधिगम संबंधी कठिनाइयों की पहचान, कक्षा-कक्ष में आवश्यक सहयोग तथा प्रभावी शैक्षणिक रणनीतियों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार, निदेशक-प्रभारी, CRC पटना ने कहा कि बच्चों की अधिगम संबंधी कठिनाइयों की समय पर पहचान और उचित सहयोग उनके शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में डॉ. मनीषा कृष्णा, Director, Utkarsh Seva Sansthan, Kankarbagh, Patna एवं डॉ. निधि सिंह, Assistant Professor, MMC, Patna द्वारा Resource Teachers एवं प्रतिभागियों को डिस्लेक्सिया से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के समन्वयक श्री नित्यानंद सिंह, Clinical Psychologist, CDEIC, CRC पटना रहे। कार्यक्रम में CRC पटना के अधिकारी-कर्मचारी एवं पटना जिले के SSA Resource Teachers की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के माध्यम से डिस्लेक्सिया से प्रभावित बच्चों के प्रति समझ, संवेदनशीलता एवं समावेशी शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ