- आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को प्रभावित जिलों में पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने को कहा
- नीतीश कुमार ने गंडक नदी में आई बाढ़ को लेकर जताई चिंता
03 अक्टूबर 2026, पटना।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 7, सर्कुलर रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सदा से नेपाल में हुई भारी बारिश के चलते गंडक नदी में आई बाढ़ के संबंध में विस्तृत चर्चा की और इससे प्रभावित जिलों को लेकर चिंता जताई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू विधायक दल के नेता एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय गांधी व अन्य मौजूद रहे।
श्री नीतीश कुमार ने कहा कि नेपाल में भारी बारिश के चलते गंडक नदी में आई बाढ़ और तटबंध टूटने से सारण समेत छह जिलों के करीब ढाई सौ गांव और तीन लाख से अधिक लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। राज्य की अन्य नदियां भी उफान पर हैं। ऐसे में प्रभावित लोगों को सरकार से विशेष तत्परता की अपेक्षा रहती है, इसलिए जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता में जुटे रहें।
आपदा प्रबंधन मंत्री श्री रत्नेश सदा ने श्री नीतीश कुमार को इस विकट परिस्थिति में सरकार द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी दी, जिस पर श्री नीतीश कुमार ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही कहा कि हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का होता है। एनडीए सरकार ने इस सोच के आधार पर जनसेवा का जो मानक तैयार किया है, हमेशा उससे भी बेहतर करने की कोशिश करें।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्याल सचिव

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.