पत्रकार सीमाब अख्तर को पुलिस ने लिया हिरासत में, राजद नेता शहजाद अशरफी ने जताया तीखा विरोध




पटना: बिहार की राजधानी पटना के सब्जीबाग इलाके से बेबाक पत्रकार सीमाब अख्तर को देर रात पुलिस द्वारा उठाए जाने की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है। इस कार्रवाई पर आरजेडी (RJD) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद शहजाद अशरफी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान विरोधी कदम बताते हुए सीधे तौर पर इसे "मुसलमान होने की सजा" करार दिया है और नीतीश-सम्राट सरकार पर तीखा हमला बोला है STF का इनकार, कोतवाली थाना में होने की चर्चाशुरुआती दावों में कहा जा रहा था कि उन्हें बिहार STF ने उठाया है, जिसका बिहार STF ने आधिकारिक तौर पर पूरी तरह खंडन किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर साथी पत्रकारों और स्थानीय लोगों का दावा है कि सीमाब अख्तर को एक न्यूज चलाने के मामले में पटना पुलिस ने हिरासत में लिया है और वे फिलहाल कोतवाली थाना में मौजूद हैं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ