मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : डॉ. प्रेम कुमार



पटना : बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने न्यूजीलैंड प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं कड़ी को ऑनलाइन माध्यम से सुना।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, पोषण, खेल प्रतिभाओं की खोज और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने जनगणना में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का भी आह्वान किया। ‘मन की बात’ सामान्य नागरिकों के सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में जनभागीदारी को इससे नई प्रेरणा मिल रही है।

माननीय अध्यक्ष ने श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की जन्मशती पर प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें स्मरण किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बिहारवासियों से ‘मन की बात’ में दिए संदेशों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण, नशामुक्ति, पोषण, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और ‘सबका प्रयास’ की भावना से ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

उप निदेशक
 बिहार विधान सभा, पटना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ