पटना : राजद (RJD) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद शहजाद अशरफी ने जमुई की इस घिनौनी वारदात को लेकर नीतीश-भाजपा सरकार (डबल इंजन सरकार) के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'रात 12 बजे' वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जहां शाम के वक्त ही हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, उनके साथ सरेराह ऐसी हैवानियत हो रही है, वहां 12 बजे रात की बात करना सिर्फ एक ढोंग है।
बिहार को मणिपुर बनाने का आरोप:
उन्होंने वर्तमान कानून-व्यवस्था की बदहाली की तुलना मणिपुर की घटनाओं से करते हुए कहा कि पहले मणिपुर में बेटियों को निर्वस्त्र घुमाया गया और अब बिहार में सरेआम सड़क पर बच्चियों के साथ इस तरह की दरिंदगी हो रही है। यह इस डबल इंजन सरकार में नारी सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है उमेश कुशवाहा के बयान की निंदा: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा इसे 'छिटपुट घटना' कहे जाने पर उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन बताया। उन्होंने मांग की है कि उमेश कुशवाहा को इस घटिया बयान के लिए तुरंत पूरे बिहार से माफी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपनी प्रशासनिक नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
इधर इस शर्मसार करने वाली घटना के खिलाफ राजद ने दिनांक 23 सितम्बर, 2026 को अपराहन 10:30 बजे पुतला दहन की घोषणा की है जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
#तेजस्वी
#राजद

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.