पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मेघना गर्ग के नेतृत्व में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता का आयोजन






हाजीपुर:13.09.2026

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मेघना गर्ग के नेतृत्व में आज दिनांक 13.09.2026 को ‘‘ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता‘‘ का आयोजन, हाजीपुर मुख्यालय के दो परीक्षा केंद्रों तथा महेंद्रूघाट पटना के एक परीक्षा केंद्र पर किया गया।

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, तथा कार्यकारिणी के सदस्य श्रीमती रश्मि प्रियदर्शी, श्रीमती हनी वर्मा, श्रीमती श्रुति पांडे तथा श्रीमती विनीता प्रसाद उपस्थित रहीं।

इस निबंध प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारीगण के लगभग 200 बच्चे शामिल हुए। इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की ओर से बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स तथा फ्रुटी के साथ मिल्टन टिफिन बॉक्स उपहार स्वरूप प्रदान किया गया ।


(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ