धनबाद:13.09.26
पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल द्वारा रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को विद्यालय केंद्रीय संख्या-1, धनबाद में निबंध प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 139 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बच्चों की आयु के अनुरूप प्रतियोगिता को तीन समूहों में विभाजित किया गया था। ग्रुप-1 (6 से 9 वर्ष) के लिए “स्वस्थ भोजन अथवा पौष्टिक आहार” तथा “मेरे कक्षा अध्यापक अथवा मेरी कक्षा अध्यापिका” विषय निर्धारित किए गए थे। ग्रुप-2 से 12 वर्ष) (से 12 वर्ष) 10 से 12 वर्ष) के लिए “मनोरंजन गतिविधियों का महत्व” तथा “संयुक्त परिवार अथवा एकल परिवार” विषय रखे गए थे। वहीं ग्रुप-3 (13 से 15 वर्ष) के प्रतिभागियों के लिए “देश की बढ़ती जनसंख्या—वरदान या अभिशाप” तथा “पीढ़ी Z (Gen Z)” विषय निर्धारित किए गए।
इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया मिश्र ने प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होकर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के उत्साह एवं मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती अल्पना झा, श्रीमती मृणालिनी, श्रीमती शैलि सहित संगठन की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। संगठन की सदस्यों ने बच्चों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक, ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक लेखन, विचारों की अभिव्यक्ति, भाषा कौशल तथा समसामयिक एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच एवं लेखन प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मनीष शौरभ
(वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक ,धनबाद एवं
वरीय जनसंपर्क अधिकारी )




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.