हाजीपुर, 08 अगस्त 2026: हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत फरीदपुर गांव पहुंचकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान ने शहीद सीआरपीएफ जवान स्वर्गीय पिंटु कुमार के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
मंत्री लखेन्द्र पासवान ने शहीद के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। साथ ही, शहीद के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी बिहार सरकार उठाएगी। बच्चों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि देश की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद पिंटु कुमार का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शहीद के परिवार के साथ बिहार की राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार मजबूती के साथ खड़ी है। परिवार की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.