प्रखंड स्तर पर आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह




पटना, 24 अगस्त 2026: माननीय खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा प्रखंड स्तर पर प्रस्तावित खेल अवसंरचना के विकास को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण (PPT) दिया गया।

प्रस्तुतीकरण के दौरान माननीय मंत्री को प्रस्तावित स्टेडियमों में विकसित किए जाने वाले विभिन्न खेल एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें शूटिंग एरिया, स्विमिंग एरिया, फिटनेस सेंटर (जिम), बहुउद्देशीय खेल मैदान तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक अन्य आधुनिक सुविधाओं का प्रारूप प्रस्तुत किया गया।




बैठक में माननीय मंत्री ने कहा कि बिहार में क्रिकेट के विकास के लिए व्यापक कार्य किए गए हैं, अब अन्य खेलों को भी समान अवसर और बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर बनने वाले खेल परिसर ऐसे विकसित किए जाएँ, जहाँ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं अभ्यास के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हों।





प्रस्तुतीकरण के उपरांत माननीय मंत्री ने खेल अवसंरचना को और अधिक उपयोगी, सुरक्षित एवं बच्चों के अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विशेष रूप से फिटनेस सेंटर, शूटिंग एवं तैराकी जैसी सुविधाओं को बेहतर ढंग से शामिल करने तथा खिलाड़ियों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

बैठक में खेल विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के महानिदेशक श्री रविंद्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक श्री आरिफ अहसन तथा विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ