पटना, 27 जुलाई 2026
जनता दल (यूनाइटेड) के मााननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य आदरणीय श्री नीतीश कुमार ने आज भोजपुर स्थित श्री माॅं काली बखोरापुर वाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर माँ काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने बिहार की सुख-समृद्धि, शांति, सामाजिक सौहार्द एवं समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगलकामना की। श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार निरंतर विकास, सामाजिक समरसता और जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन व्यतीत करे, यही उनकी प्रार्थना है।
इस अवसर पर विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के माननीय उप-नेता श्री ललन कुमार सर्राफ, माननीय मंत्री व जगदीशपुर विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा, बड़हरा विधायक श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संदेश विधायक श्री राधाचरण सेठ के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकत्र्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे, श्री नीतीश कुमार ने सबसे संवाद किया और स्थानीय विकास- कार्यो से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.