थाना जीआरपी हाथरस सिटी पुलिस टीम द्वारा 02 अभियोगों का माल कुल 09 लीटर देशी शराब कीमत लगभग 5000/- रुपये की शराब का कराया विनिष्टीकरण





न्यूज डेस्क। श्रीमान पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ उ0प्र0 महोदय के आदेशानुसार, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के कुशल निर्देशन में, माननीय न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस द्वारा गठित माल शराब विनिष्टीकरण टीम, न्यायालय के रीडर/पेशकार प्रदीप कुमार शर्मा, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी रेलवे आगरा श्री राजेश दीक्षित व संम्बन्धित आबकारी अधिकारी श्री निहान्त यादव, आवकारी निरीक्षक जनपद हाथरस उपस्थित थाना आकर माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में आज दिनाँक 24.07.2026 को सूची के अनुसार 02 अभियोगों के माल को खुलवाकर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी करते हुए देशी शराब को गड्ढे में तोड-फोडकर विनिष्टीकरण किया गया।

विनिष्टीकरण सम्बन्धी अभियोग
1.मु0अ0स0 03/2018 धारा 60 आबकारी अधिनियम ----माल करीब 04 लीटर देशी शराब
2 मु0अ0स0 01/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम----माल करीब 05 लीटर देशी शराब

माल विनिष्टीकरण हेतु मौजूद टीम
1. श्री राजेश दीक्षित पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा अनुभाग आगरा
2. श्री निहान्त यादव आवकारी निरीक्षक जनपद हाथरस
3. थानाध्यक्ष राहुल कुमार थाना जीआरपी हाथरस सिटी
4. श्री प्रदीप कुमार शर्मा पेशकार/रीडर माननीय न्यायालय सी0जे0एम0 हाथरस
5. है0का0/है0मो0 अवनीश कुमार थाना जीआरपी हाथरस सिटी 

 मीडिया सेल
जीआरपी आगरा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ