मीठापुर सब्जी बाजार में आरपीएफ की बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई



पटना : रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा दिनांक- 06.06.2026 को पटना जंक्शन के पश्चिमी छोर स्थित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के नीचे संचालित मीठापुर सब्जी बाजार में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।




उक्त बाजार लंबे समय से रेलवे भूमि पर अनधिकृत रूप से संचालित किया जा रहा था। अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में बल की तैनाती की गई तथा रेलवे भूमि पर अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।




रेल प्रशासन द्वारा रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





दानापुर मंडल के अंतर्गत रेलवे की खाली पड़ी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आगे भी इसी प्रकार के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। इस उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जा रही है ताकि अभियान को प्रभावी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया जा सके।





रेल प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि रेलवे भूमि पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत कब्जा अथवा व्यावसायिक गतिविधि न करें तथा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा एवं संरक्षण में सहयोग प्रदान करें।

जारीकर्ता :-
रेलवे सुरक्षा बल,
दानापुर मंडल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ