दानापुर मंडल यात्रियों को उच्च गुणवत्तायुक्त खान-पान सेवा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है



पटना  : दानापुर मंडल ट्रेन परिचालन के साथ-साथ अपने यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। इसी कड़ी में यात्रियों को उच्च गुणवत्तायुक्त खान-पान सेवा मुहैया कराना भी हमारी प्राथमिकताओं की सूची में शामिल है। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के क्रम में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री अभिनव सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में दानापुर मंडल एवं ’’फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’’ के सामूहिक प्रयास के रूप में पटना साहिब एवं राजेंद्र नगर स्टेशन पर कार्यरत वेंडर्स को ट्रेनिंग दी गई, जिसमें उन्हें यात्रियों को उच्च गुणवत्तायुक्त पौष्टिक खाद्य आहार प्रदान करने एवं अन्य सावधानियां बरतने हेतु आवश्यक बातें बताई गईं। 





यह ट्रेनिंग प्रोग्राम ’’फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’’ द्वारा ‘Eat Right’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था। ट्रेनिंग के पश्चात भाग लेने वाले 18 वेंडर्स को सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा।


इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक/टिकट जांच एवं खान-पान, श्री प्रदीप कुमार, वाणिज्य विभाग में कार्यरत श्री राकेश कुमार तथा एफएसएसएआई की तरफ से श्री मुकेश कश्यप उपस्थित रहे।


''भारतीय रेल यात्रियों को सदैव उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है''-अभिनव सिद्धार्थ, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ