बिहार विधान सभा सचिवालय
आज दिनांक–20–03–2026 को बिहार विधान सभा के केन्द्रीय सभागार (सेंट्रल हॉल) में मेरा युवा भारत, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का विधिवत समापन हो गया।
कार्यक्रम के पश्चात प्रतिभागियों के प्रस्तुति के मूल्यांकन डॉ० प्रेम कुमार, माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा की अध्यक्षता में गठित जूरी टीम, जिसमें श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह ( टाइगर ) एवं सूचना प्रावैधिकी तथा खेल विभाग की माननीय मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह एवं माननीय सदस्यगण श्री नीतीश मिश्रा, श्री राणा रणधीर श्री मंजीत कुमार सिंह, श्रीमती संगीता कुमारी, श्रीमती दीपा कुमारी, श्री बाबुलाल शौर्य, श्री शुभानंद मुकेश एवं श्री कौशल किशोर, सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग शामिल रहे, ने किया।
इस युवा संसद में वक्तृता के लिए प्रथम स्थान पूर्वी चंपारण जिले के हिमांशु कुमार, द्वितीय स्थान भागलपुर के मो० नौशाद करीम ने और तृतीय स्थान पटना जिले की आयुषी आर्या ने प्राप्त किया। चयनित तीनों प्रतिभागियों को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह ( टाइगर ) एवं माननीय सदस्यगण श्री नीतीश मिश्रा, श्रीमती संगीता कुमारी, श्रीमती दीपा कुमारी, श्री बाबुलाल शौर्य, श्री शुभानंद मुकेश ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इन तीनों प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। युवा संसद में शामिल शेष प्रतिभागियों को भी जूरी के सम्मानित सदस्यों द्वारा भागीदारी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव श्रीमती पूनम सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
जनसंपर्क पदाधिकारी
बिहार विधान सभा, पटना।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.