नाट्य शिक्षक की बहाली, नाटक नहीं आंदोलन है जो आज भी जारी है।




आज दिनांक 22 मार्च 2026 को संध्या 5 बजे बिहार दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान, पटना में नाट्य शिक्षक की बहाली का मंचन हुआ, नाटक के माध्यम से सरकार, कला संस्कृति विभाग एवं शिक्षा विभाग का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु मंचन किया गया।




बिहार सरकार द्वारा अन्य विधाओं के शिक्षकों की भर्ती की जा रही है परंतु पंचम वेद नाट्यशास्त्र के कलाकारों की भर्ती नहीं हो रहीं हैं, अगर सरकार नाट्य विधा को रोजगार से जोड़ देगी तो लोग नाट्य विधा को भी सम्मान की नजर से देखेंगे। कलाकारों ने एक मुक्त स्वर से ये कहा कि बिहार सरकार माध्यमिक शिक्षण पात्रता परीक्षा (STET) में नाटक विषय को शामिल कर बीपीएससी के माध्यम से हमारे लिए नौकरी का रास्ता खोले। अगर ये मांगे नहीं मानी जाएगी तो आगे इससे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। ।




नाटक का लेखन एवं निर्देशन वरिष्ठ कलाकार मनीष महिवाल ने किया।

कलाकार

रजनीश पांडे, मनीष महिवाल, दीपा दीक्षित, रोहित कुमार, अजीत कुमार, सोनल कुमारी, अभिषेक राज, अरविंद कुमार, राहुल कुमार एवं राम प्रवेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ