पटना 17 मार्च 2026। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय से वीरचंद पटेल पथ होते हुए आयकर गोलंबर तक घरेलू एवं कमर्शियल गैस की किल्लत, कीमतों में बढ़ोतरी, कालाबाजारी तथा जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ , पटना जिला ,महानगर एवं छात्र राजद की ओर से विशाल विरोध प्रदर्शन , जुलूस और पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ उर्मिला ठाकुर,एजाज अहमद, श्रीमती मधु मंजरी ,विधायक शंकर यादव, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनीता भारती, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आभा लता, पटना जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव, पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमर राय,प्रदेश महासचिव श्रीमती मुकुंद सिंह, मदन शर्मा, भाई अरुण कुमार, बल्ली यादव, प्रमोद कुमार राम, हरेंद्र कुमार कुशवाहा,जेम्स कुमार यादव,छात्र राजद नेता साकेत कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी, अफरोज आलम,गणेश कुमार यादव, नसीमा जमाल, पिंकी भारती, अर्चना कुमारी, सुनीता कुशवाहा, रीना चौधरी, मीना राय, सोनू कुमारी, नीतू दास, अनीता रजक, गुड़िया देवी, विजय लक्ष्मी साहू, अंजीरा पंडित,शैलेश कुमार यादव, शिवेंद्र कुमार तांती, विमल राय, बिंदन यादव, मनीष कुमार, अमनयादव, गौतम कुमार, ऋषि यादव सहित सैकड़ो की संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
इस अवसर पर प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि विशाल विरोध प्रदर्शन और जुलूस में शामिल नेता और कार्यकर्ता नारा लगाते हुए राजद के राज्य कार्यालय से निकले। राजद के नेता और कार्यकर्ता नारा लगा रहे थे जन विरोधी डबल इंजन सरकार मुर्दाबाद ,गरीब विरोधी सरकार हाय-हाय, रसोई गैस की किल्लत क्यों,नरेंद्र मोदी जवाब दो, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां नहीं चलेगी, रसोई गैस की कालाबाजारी को बढ़ावा देने वाली नीतीश सरकार मुर्दाबाद, गैस की कीमतों में क्यों बढोतरी क्यों,नरेंद्र मोदी जवाब दो।
इन्होंने बताया कि विशाल प्रदर्शन और जुलूस वीर चंद पटेल पथ होते हुए आयकर गोलंबर पर पहुंचा। जहां राजद नेता और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कांति सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के कारण महिलाएं सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो गई, जिस तरह से रसोई गैस की कीमत है उससे छात्र नौजवान और महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है हॉस्टल के हॉस्टल खाली हो रहे हैं जो लोग घर से बाहर रोजी-रोटी की तलाश में गए हुए हैं वह घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।और महिलाएं आंखों में आंसू लेकर रसोई गैस में सिलेंडर आने का इंतजार कर रही है सरकार की नीतियां गरीब विरोधी और महिला विरोधी है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी नाली से गैस निकालने की बात करते थे अब वह गैस कहां है यह बताएं सिर्फ चुनाव में ही प्रधानमंत्री नजर आते हैं आम गरीबों , युवाओं और छात्रों को लाइन में खड़ा करके उन्हें तिल तिल कर जीने के लिए मजबूर कर दिया है।सरकार की ये नीतियां कहीं से भी उचित नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल का यह आंदोलन लगातार चलते रहेगा।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार






0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.