दीपक प्रकाश, मंत्री , पंचायती राज विभाग की अध्यक्षता में स्थानीय क्षेत्र अभियंता संगठन (LAEO) एवं भवन निर्माण विभाग,बिहार द्वारा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की प्रगति हेतु राज्य स्तरीय समिति के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन



  • दीपक प्रकाश, मंत्री , पंचायती राज विभाग की अध्यक्षता में स्थानीय क्षेत्र अभियंता संगठन (LAEO) एवं भवन निर्माण विभाग,बिहार द्वारा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की प्रगति हेतु राज्य स्तरीय समिति के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन
  • पंचायत सरकार भवनों के निर्माण के दौरान आ रही चुनौतियों का पंचायतवार प्रतिवेदन बनाकर संबंधित जिला पदाधिकारी एवं विभाग को अवगत कराएं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन एवं भवन निर्माण विभाग, बिहार ताकि समस्याओं का निराकरण करते हुए निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किया जा सके - दीपक प्रकाश, मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार।

पटना। दिनांक 17 मार्च 2026 को दीपक प्रकाश, मंत्री, पंचायती राज विभाग,बिहार की अध्यक्षता में स्थानीय क्षेत्र अभियंता संगठन (LAEO) एवं भवन निर्माण विभाग, बिहार द्वारा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की प्रगति हेतु राज्य स्तरीय समिति के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गयी। बैठक में मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार ने गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तेजी से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन एवं भवन निर्माण विभाग, बिहार के मुख्य अभियंता को निदेशित किया। साथ ही निर्मित पंचायत सरकार भवनों को शीघ्र हस्तांतरित करने हेतु भी मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।  





मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण के दौरान आ रही चुनौतियों का पंचायतवार प्रतिवेदन बनाकर संबंधित जिला पदाधिकारी एवं विभाग को अवगत कराने हेतु भी पदाधिकारियों को निदेशित किया ताकि समस्याओं का निराकरण करते हुए निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किया जा सके। 

मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार एवं विभाग स्तर से गठित टीम द्वारा नियमित रूप से निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का स्थल निरीक्षण किया जा रहा है तथा असंतोषप्रद गुणवत्ता पाए जाने की स्थिति में निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निरीक्षण प्रतिवेदन (Inspection Report) भेजा जा रहा है। 






मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार ने निरीक्षण प्रतिवेदन (Inspection Report) के आधार पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन (Action Taken Report) विभाग को अविलंब भेजने हेतु भवन निर्माण विभाग, बिहार एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के मुख्य अभियंता को निदेशित किया। मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों पर यथा आवश्यक कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तेजी से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो इसके लिए विभाग प्रतिबद्ध है एवं निर्माण कार्य कर रही एजेंसियों को निरंतर सहयोग कर रहा है। 

पंचायत सरकर भवन निर्माण की अद्यतन प्रगति को विभाग के पंचायत निश्चय सॉफ्ट पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड हो यह सुनिश्चित करने हेतु भी मंत्री, पंचायती राज विभाग, द्वारा पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।





मंत्री, पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों द्वारा बनाये जाने वाले सभी पंचायत सरकार भवनों के प्राक्कलन को शीघ्र तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने हेतु स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के मुख्य अभियंता को निदेशित किया। साथ ही विभाग द्वारा आवंटित राशि के खर्च से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र समर्पित करने हेतु भी भवन निर्माण विभाग, बिहार एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के मुख्य अभियंता को मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा निदेशित किया गया।  

आहूत समीक्षात्मक बैठक में नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार, ललित राही, विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग, बिहार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ