न्यूज़ डेस्क। पटना में ईद की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब आलमगंज में रहने वाली ज़ेबा परवीन की हत्या चाकुओं के लगातार वार से कर दी जाती है। दलअसल पूरा मामला पटना के आलमगंज पीरबैस मार्केट के पास का है जहां किराए के मकान में रहने वाले मो. सोनू और उसकी पत्नी 24 वर्षीया ज़ेबा परवीन के बीच घरेलू विवाद में शनिवार की शाम विवाद हुआ। इसी दौरान सोनू ने चाकू से ज़ेबा परवीन पर हमला कर दिया। जिससे वह लहुलूहान होकर कमरे में गिर गयी। आरोपी ने महिला के पेट, गर्दन और हाथ पर कई वार किए। पत्नी पर हमला करने के बाद पति सोनू घर से भाग जाता है, इधर माँ को लहूलुहान तड़पता देख चार साल का बेटा भाग कर पड़ोस में ख़बर देता है, मोहल्लेवासी ने घायल ज़ेबा परवीन को किसी तरह एनएमसीएच में भर्ती करवाया, मगर कुछ ही देर में ज़ेबा की मौत हो जाती है।
परिजनों के अनुसार, जेबा परवीन की शादी पांच साल पहले मोहम्मद सोनू से हुई थी। इनका चार साल का एक बेटा है। इस घटना के बाद ईद की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में कोहराम मचा है।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची आलमगंज पुलिस छानबीन में जुट गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल चाकू की तलाश जारी है। आलमगंज पुलिस का कहना है कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपित पति सोनू की तलाश की जा रही है। परिजनों के बयान के बाद ही आगे घटना के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.