पटना सिटी, 21 मार्च। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वाधान में आज बेलवरगंज में 31 चैती छठ व्रत करने वाली महिलाओ में सूप, साडी, फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उप महापौर रेशमी चन्दवंशी, समाजसेवी राजेश राय, कमलनयन श्रीवास्तव, उर्मिला मिश्र, ई अजय यादव ने लोक आस्था के पर्व छठ की महत्ता पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम का शुभारम्भ उर्मिला मिश्र के छठ गीत से हुआ, कार्यक्रम का संचालन राजेश राज ने किया l
सर्वश्री कंचन देवी, दुलारी देवी, रीना देवी, सुनील पाण्डेय, सोनी देवी, बेबी रानी, सीमा देवी, रीना देवी, राधा देवी, संजू देवी, अंशु देवी, पिंकी देवी, जुली देवी, बसजरंगी देवी, रिंकी देवी, ममता देवी, प्रियंका देवी, सहित 31 छठ व्रत करने वाली महिलाओ को सूप, साडी एवं पूजन सामग्री वितरित किया गया l
इस अवसर पर रितु राज, उज्जला राज, मोहित, परितोष, शैल सिंह, सपना रानी, निशु चन्दवंशी, प्रिया, संजना आर्या, डिम्पल, पिंकी शर्मा, प्रियांशी आर्या,रजनी, संध्या जायसवाल, अपराजिता श्रीवास्तव आदि सक्रिय रहे l
राजेश राज
सचिव

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.