पटना। बिहार दिवस के अवसर पर विधान परिषद के उपसभागार मे वामथलव द्वारा शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। संस्था अपनी ग्रैंड लॉन्चिंग एक अलग प्रकार से मनाया जिसमें बिहार की कल 250 समाजसेवी का उपस्थित रही उन्हें बिहार शक्ति सम्मान से नवाजा गया।
वार्मथलव संस्था की संस्थापिका प्रिया शर्मा इस पूरे प्रोग्राम को आयोजित किया है आने वाले समय में बिहार के हर एक जिलों में मासिक धर्म के बारे में जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कराया जाएगा तथा इस प्रकार के संवाद मासिक धर्म पर आगे भी चलता रहेगा इस पूरे अभियान में वामथलव संस्था आज बिहार दिवस के शुभ अवसर पर अपना शुभ आरंभ बिहार में किया है और आने वाले भविष्य में बिहार की महिलाओं एवं लड़कियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने से लेकर के उनके भीतर का संकोच को हटाना होगा।
वार्मथलव की संस्थापिका प्रिया शर्मा का कहना है कि यह एक संस्था नहीं है यह एक सोच है जो बिहार की बेटियों के लिए काम करेगी आज इसका आगज हमने समाज की उन महिलाओं के बीच किया जो पहले से ही सशक्त और प्रबल है हमने उनको अपने संस्था से जोड़ा और आगे उनके साथ यह अभियान को हम लोग निर्वाह करेंगे
चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों में शक्ति उत्सव में उपस्थित माननीय सभापति महोदय श्री अवधेश नारायण सिंह, श्री संजय पासवान, (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एमएलसी), अंजली सिंह( रेडियो जॉकी),शशांक शेखर आईईएस, समीर परिमल, असिस्टेंट कमिश्नर डॉ दयानिधि शर्मा, डॉ अनामिका डॉ वंदना मिश्रा, रंजय सिंह, प्रीतेश आनंद, मुस्कान दमनिया, नवजोत कौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.