पटना। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को निगम कार्यालय, पटना के सभागार में कौशल विकास प्रशिक्षण (डोमेन स्किलिंग) योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक श्रीमती बंदना प्रेयषी द्वारा की गई। बैठक में निगम के वरीय अधिकारियों, प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं, लेखा पदाधिकारियों, BSDM के प्रतिनिधियों तथा मैनेजर (प्लेसमेंट/असेसमेंट/इनवॉइस) ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना, अद्यतन प्रतिवेदनों का मूल्यांकन करना तथा आगामी कार्ययोजना को और अधिक प्रभावी बनाना था।
बैठक के दौरान प्रशिक्षण, मूल्यांकन, प्रमाणन एवं प्लेसमेंट की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए रिपोर्टिंग प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने पर भी विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्रीमती बंदना प्रेयषी ने कहा, “महिलाओं एवं युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों को समन्वित एवं परिणामोन्मुखी ढंग से कार्य करना होगा।”
इसके अतिरिक्त, तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर सुझावों का आदान-प्रदान किया गया तथा जिला स्तर पर आने वाली चुनौतियों के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
महिला एवं बाल विकास निगम ने पुनः अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि राज्य की महिलाओं एवं युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।






0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.