पटना। आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को श्रीमति प्रीति तोंगरिया, विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग,बिहार के मूल सेवा संवर्ग, भारतीय रक्षा लेखा सेवा में वापसी के उपरांत पंचायती राज विभाग, बिहार के सभागार में भावपूर्ण माहौल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार ने निवर्तमान विशेष सचिव श्रीमति प्रीति तोंगरिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनका कार्यकाल निष्ठा, समर्पण के लिए याद किया जाएगा। लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पण, ऑडिट और वित्तीय प्रबंधन संबंधी सुधार की दिशा में इनके द्वारा अनुकरणीय कार्य किया गया है। आज विभाग के ऑडिटर्स ग्राम पंचायतों के गुणवत्तापूर्ण ऑडिट का कार्य कर रहे हैं तथा सीए फर्म्स पर इस कार्य हेतु विभाग की निर्भरता खत्म हुई, यह नीतिगत निर्णय इनके अथक प्रयास का ही परिणाम है। विभाग द्वारा ऑडिट की इस पद्धति को आज अन्य विभाग द्वारा भी अपनाया जा रहा है। इनके निरंतर अनुश्रवण से लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्रों के समपर्ण में भी तेजी आयी है। इनके योगदान को विभाग हमेशा याद रखेगा।
कार्यक्रम में श्री शुभम कुमार, अवर सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार एवं श्री मधुसूदन कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी ने भी अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि निवर्तमान विशेष सचिव का संचिकाओं का त्वरित निष्पादन एवं कार्य के दौरान आ रही चुनौतियों को विमर्श द्वारा शीघ्र दूर करना अनुकरणीय है।
आयोजित विदाई समारोह में श्री नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, डॉ आदित्य प्रकाश, अपर सचिव, पंचायती राज विभाग, श्री नज़र हुसैन, पंचायती राज विभाग, श्री रघुवंश कुमार सिन्हा, परामर्शी, पंचायती राज विभाग,बिहार ने भी निवर्तमान विशेष सचिव के साथ अपने कार्यवानुभव साझा किये और उन्हें अग्रिम भविष्य की शुभकामनायें प्रदान की।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.