First Class g

इमारत-ए-अहले अंसार ने उद्योग मंत्री को बुनकरों के उत्थान के लिए की बुनकरों आयोग की स्थापना के साथ 10 सूत्री की मांग





पटना। इमारत-ए-अहले अंसार ने उद्योग मंत्री बिहार सरकार को बुनकरों के उत्थान के लिए बुनकरों आयोग की स्थापना की मांग मुख्यमंत्री से की है साथ में 10 सूत्री मांग की है। इमारत के अध्यक्ष शाहिद अंसारी ने मुख्य मंत्री द्वारा दुवारा लिए गए लाभ की प्रशंसा की है। जो निम्न हैं।

(1) बुनकर उत्थान में नीतीश कुमार के योगदान
वर्ष 2005 में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बुनकरों के हित में पहला कदम उठाया। लगभग 15,000 बुनकरों से संबंधित तमाम ऋणों को माफ कर दिया।

(2) भागलपुर हैण्डलूम मील का पूर्व का बकाया बिजली बिल माफ कर दिया।

(3) हमारे स्टेट हैण्डलूम कॉरपोरेशन को शीर्ष (Apex) संस्थान घोषित किया। इसी के माध्यम से सरकारी क्रय का आदेश दिया।



ख़बर से सम्बन्धित वीडियो देखें 👆 क्लिक करें 👆

(4) बुनकरों के उत्थान के लिए 4 करोड़ की राशि प्रदान की ।

(5) बिहार सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों एवं अस्पतालों में हस्तकरघा उत्पादों के उपयोग की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए गजट प्रकाशित किया।

(6) आवश्यकतानुसार लोन की व्यवस्थसा की गई। साथ ही कार्यशील पूँजी दिया गया जिससे व्यापार विस्तार हो सके।

(7) व्यापक स्तर पर हस्तकरघा बुनकरों को करघा का वितरण किया गया।

(8) महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा हस्तकरघा उद्योग से जोड़ा गया। जिससे महिला सशक्तीकरण को मजबूती मिली तथा लैंगिक समानता स्थापित हुई ।अब हस्तकरघा समितियों में महिलाओं की प्रधानता देखने को मिलती है।

इस सेमिनार में इमारत ए अहले अंसार का कैलेंडर भी जारी किया गया, इसके बाद सभी का नाम लेटरपैड पर लिख कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ