- प्रदेश भाजपा ने किया पेसा नियमावली पर कैबिनेट के फैसले का स्वागत
- बाबूलाल मरांडी ने कहा पार्टी के सदन से सड़क तक संघर्ष की जीत
- 5वीं अनुसूची की भावना के विपरीत होने पर BJP करेगी विरोध,
राँची। राज्य में पेसा नियमावली को मंज़ूरी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित पेसा नियमावली का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है।
वही हेमंत सरकार के इस फैसले को उन्होंने भाजपा के लंबे संघर्ष और दबाव का परिणाम भी बताया ,साथ ही बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा और एनडीए ने लगातार सड़क से सदन तक इसके लिए आवाज बुलंद किया।
जिसका परिणाम आज राज्य के अनुसूचित जनजातियों के हित में आया है , पार्टी अध्यक्ष ने अपने बयान में ये भी स्पष्ट किया कि बीजेपी ये स्वीकार करती है कि कैबिनेट से पारित नियमावली पारंपरिक रूढ़ि व्यवस्था पर आधारित होगी परंतु अगर इसमें संविधान की 5वीं अनुसूची से जुड़ी भावना के विपरीत थोड़े भी परिवर्तन किए गए होंगे तो पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
इसके अलावा उनका कहना है कि पार्टी महामहिम राज्यपाल से भी इस संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराएगी ताकि कानून बनाने के पहले ये पारंपरिक रूढ़ि व्यवस्था का आधार सुनिश्चित हो।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.