- खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देना है , हमारी फर्स्ट प्राथमिकता - हरिमोहन सिंह
- सैकड़ों खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हरिमोहन सिंह के नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का नाम रौशन कर चुके हैं
नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन धूम मानिकपुर दादरी गौतम बुद्ध नगर के प्रांगण में टेनिकोईट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 49 वीं सीनियर नेशनल टेनिकोईट पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप के दौरान राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने हेतु जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर स्पोर्ट्स प्रमोटर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को टेनिको ईट फेडरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेट्री के हाथों अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि इस चैंपियनशिप को ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एवं इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट की टीम भी भाग ली थी।
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर खेलों में उत्कृष्ट योगदान
हरिमोहन सिंह का खेल जगत में योगदान किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा, उन्होंने कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में कोच, मैनेजर, टेक्निकल रेफरी और आधिकारिक सदस्य के रूप में भाग लिया है। खासतौर पर दिव्यांग खेल और महिला खेलों को बढ़ावा देने में उनका विशेष योगदान रहा है।
चुनाव आयोग का ब्रांड एंबेसडर भी बन चुके हैं , लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में स्वच्छ भारत मिशन अभियान मुंगेर नगर निगम के भी ब्रांड एंबेसडर हैं
खेल के अलावा, सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रियता ने उन्हें खास पहचान दिलाई है। युवाओं के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, हरिमोहन सिंह को चुनाव आयोग ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था।
मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों द्वारा पूर्व में हो चुके हैं सम्मानित
हरिमोहन सिंह को पहले भी बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, खेल मंत्री, समाज कल्याण मंत्री और अन्य कई वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनका यह समर्पण खेल और समाज के प्रति उनके जज्बे को दर्शाता है।
खेल संघों और स्थानीय प्रशासन ने दी शुभकामनाएं
हरिमोहन सिंह के इस सम्मान पर मुंगेर जिला प्रशासन, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार , आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया , मुंगेर जिला खो-खो संघ, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन,मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार, और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की।
हरिमोहन सिंह के इस सम्मान ने न केवल खेलों के प्रति उनके योगदान को मान्यता दी है, बल्कि युवाओं को खेल में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी किया है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.