Header Ads Widget

राज्य महिला आयोग के स्थापना दिवस पर महिलाओं को SR WINDOWS FABRICATOR Company के MD के द्वारा सम्मानित किया गया



पटना। राज्य महिला आयोग के 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत के पुनाईचक स्थित कार्यालय में पेंटिग व खान पान का प्रशिक्षण शिविर आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ करते हुए संगठन के राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने बिहार राज्य महिला आयोग की स्थापना दिवस पर आप सभी महिलाओं से अनुरोध करना चाहती हुं । हर प्रकार की बाधाओं को पार कर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें और अपने अधिकारों के प्रति हमेशा जागरूक रहें। साथ ही अपने आस पास की महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें।





हमें मिल कर सशक्त महिला सशक्त भारत के सपने को साकार करना है।जब हम महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी हमारा बिहार , हमारा देश प्रगति की नई ऊंचाईयों को छुएगा । लेकिन यह देख कर दुख होता है कि आज भी हमारी बहने और बेटियां घरेलू हिंसा , कार्यस्थल पर भेद भाव और उत्पीड़न जैसी चुनौतीयो का सामना कर रही हैं, जबकि वे अंतरिक्ष में उड़ान भर रही हैं और सेना में नेतृत्व दे रही हैं ,ऐसे में महिला आयोग लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है ___माया श्रीवास्तव 



श्रीमती श्रीवास्तव ने महिला आयोग द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार की चर्चा की। आज जरूरत है कि महिला अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ महिला आयोग में निर्भीक होकर जाय।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए खान पान और पेंटिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमें सफल महिलाओं को एस आर विंडोज फैब्रिकेटर के प्रबंध निदेशक भीष्म नारायण ने सभी महिलाओं का अंगवस्त्र फूल माला देकर स्वागत और सम्मानित किया।




कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाठक मंच संचालन दीपशिखा धन्यवाद ज्ञापन अनीता मिश्रा ने किया 
इस अवसर पर पुष्पा पाठक अनीता मिश्रा संगीता दुबे दीप शिखा लक्ष्मी देवी अर्चना कुमारी,संगीता सिंह ,सरिता सिंह नीरू सिंह पल्वी कुमारी, अर्चना झा बेबी देवी , ज्ञानमाला देवी सुनीता देवी, राधा कुमारी , गुंजन कुमारी कामनी देवी पूजा देवी , रीता देवी, सोनी देवी ऊषा देवी वीना कारण , मनीषा अंबष्ट,रिंकी दास, कंचन घोष ,स्मिता सिन्हा आदि


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ