आज दिनांक 24/7/2025 को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से० द्वारा प्रदेश स्तर पर पटना के कार्यालय में तथा बिहार के सभी जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालयों में पार्टी का दसवां स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन भी उपस्थित रहे।
डॉ सुमन ने कहा कि पार्टी आज दसवां स्थापना दिवस मना रही है यह पार्टी संघर्षों से निकली हुई पार्टी है जिसकी स्थापना माननीय श्री जीतनराम मांझी जी ने की थी। यह पार्टी गरीबों की सेवा और सहयोग के लिए ही बनी है।आज इस पार्टी का विस्तार कई राज्यों में हो चुका है। बिहार प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी का संगठन बहुत ही सशक्त और मजबूत हो चुका है साथ ही देश के अन्य प्रांतों में भी दिन प्रति दिन संगठन और मजबूत होते जा रहा है।देश के गरीब इस पार्टी के संरक्षक माननीय श्री जीतनराम मांझी जी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ते जा रहे है,जिसका नतीजा आज यह है कि पार्टी केंद्र और राज्य के भी सरकार में शामिल है।आज बिहार के दोनों सदनों विधान सभा और विधान परिषद में भी सदस्य है साथ ही आयोग के मेंबर भी है।यह सब केवल कार्यकर्ताओं का ताकत और सही दिशा में किया गया कार्यों का ही परिणाम है।
बिहार विधान सभा 2025 का चुनाव बहुत ही निकट है,हमारे कई कार्यकर्ता इसके लिए सक्षम भी है और हमें पूर्ण विश्वाश है कि NDA गठबंधन के साथ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०)भी मजबूत स्थिति में जीतेगा और पार्टी का मान्यता भी प्राप्त करेगा।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज जबकि संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष कुमार शुभम जी ने किया।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वर्तमान टेकारी विधायक डॉ अनिल कुमार,सिकंदरा के विधायक प्रफुल मांझी,बिहार संगठन प्रभारी राजेश रंजन,बीरेंद्र सिंह,रमेश सिंह,स्मिता शर्मा,देवेंद्र मांझी,मुकेश मांझी,रबिंद्र बाबा,अनिल राज,मनोज सिन्हा,आदित्य राज,महाराजा खान,कश्मीरी सिन्हा,पंकज मालाकार आदि लोग उपस्थित थे।
इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह ने दी।
9097342750
9431883682