Header Ads Widget

संस्था द्वारा आयोजित 40 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ प्रयास रंग अड्डा पर किया गया।

 



पटना। आज दिनांक 15.07.2025 को प्रयास संस्था द्वारा आयोजित 40 दिवसीय "प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला" का शुभारंभ प्रयास रंग अड्डा पर किया गया। संस्था के अध्यक्ष पदमश्री प्रो श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष श्री बाँके बिहारी साव, प्रसिद्ध कथाकार हृषिकेश सुलभ, संगीत नाटक अवार्डी रंगकर्मी परवेज अख्तर, जावेद अख्तर, प्रख्यात रंगगुरू संजय उपाध्याय, रंगकर्मी मिथिलेश सिंह आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर नाट्य कार्यशाला का उ‌द्घाटन किया। 




प्रो श्याम शर्मा ने प्रशिक्षु छात्र के अपना रंग अनुभव को साझा किया। 40 दिवसीय "प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला' में रंग निर्देशक संजय उपाध्याय यूवा रंगकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। नाट्य कार्यशाला में तैयार नाटक 24 अगस्त 2025 को नूर फातिमा जयंती समारोह प्रेमचंद रंगशाला में प्रस्तुत किया जायेगा।




ज्ञात हो कि नूर फातिमा जयंती विगत 23 वर्षों से संस्था मनाती आ रही है। नाट्य कार्यशाला में प्रसिद्ध रंग अभिनेता जावेद अख्तर,  अभिलाष कुमार 'फिल्म निर्देशक', रंगकर्मी एवं सादिकपुर मनेर की मुखिया मिथिलेश सुमन, प्रयास के वरिष्ठ रंगकर्मी रवि भुषण बबलु, गिरीश कुमार, रजनी शरण, बीना गुप्ता, दीपक आनंद, विनोद कुमार, अभिशेष कुमार, आशिष कुमार विद्यार्थी, रामेश्वर कुमार, उदय कुमार शंकर, राकेश कुमार, सौरभ कुमार सिंह, अक्षय कुमार, मनीष कुमार, रास राज, के अतिरिक्त शहर के और कई गणमान्य रंगकर्मी-साहित्यकर्मी उपस्थित थे। यह जानकारी प्रयास के महासचिव/कार्यशाला संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह ने दी।