पटना से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा हाल ही में "अपराधी सम्राट" और "बिहार में अपराधी विजय हो चुके हैं" जैसे तीखे बयान के बाद, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार किया है।
विजय सिन्हा ने कहा:
“भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे, ताकि वो आसुरी प्रवृत्ति से बाहर निकलें और भ्रम की स्थिति ना फैलाएं। तेजस्वी यादव को यह याद रखना चाहिए कि उनके माता-पिता ने 15 साल बिहार पर शासन किया, और वे खुद भी 2-3 साल सत्ता में रहे हैं।”
विजय सिन्हा ने जोर देकर कहा कि एनडीए के पिछले 15 साल बिहार के विकास और सुशासन के लिए बेमिसाल रहे हैं, और तेजस्वी यादव नकारात्मक राजनीति के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
एनडीए बनाम महागठबंधन की जुबानी जंग बिहार में चुनावी गर्मी के साथ और तेज होती जा रही है। आगे क्या बयान आते हैं, हम आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.