बिहार में चुनावी संग्राम के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है।
जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा पलटवार करते हुए कहा है कि—
"जिन्होंने कभी बिहार को बर्बाद किया, अब वही लोग ज्ञान बांट रहे हैं।"
दरअसल, तेजस्वी यादव ने बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य में 'अपराध सम्राट' की बात करते हुए सम्राट चौधरी पर इशारा किया था, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाया था।
लेकिन अब अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार को अराजकता की दलदल में डालने वालों को अब नैतिकता का उपदेश देने का कोई हक नहीं है।
बयानबाज़ी के इस दौर में अब देखना होगा कि विपक्ष इससे कैसे जवाब देता है, और क्या यह सियासी जंग और तेज़ होती है या कोई समाधान की दिशा बनती है।
आगे की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.