Header Ads Widget

भागलपुर के महर्षि मेंही आश्रम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, लिया आशीर्वाद



  • सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए महर्षि मेंही आश्रम लगातार आगे बढ़कर कार्य कर रहा है: डॉ. दिलीप जायसवाल
  • मेंही आश्रम के लाखों अनुयायी धर्म का पताका लहरा रहे हैं: डॉ. दिलीप जायसवाल
  • स्मृतिशेष महर्षि मेंही परमहंस दास जी के जीवन पर आधारित फीचर फिल्म का टीजर टेलर, एप एवं वेबसाईट का भी किया गया लोकार्पण


पटना, 1 जून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज भागलपुर के मेंही आश्रम, कुप्पाघाट पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने इस धर्मस्थली की तारीफ की और पूरे परिसर को देखा और उसके विषय में समझा। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान भागलपुर के कुप्पा घाट स्थित महर्षि मेंही आश्रम में अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा द्वार स्मृतिशेष महर्षि मेहीं परमहंस दास जी के जीवन पर आधारित फीचर फिल्म का टीजर टेलर, एप एवं वेबसाईट का लोकार्पण भी उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया।

इस मौके पर स्वामी हरिनंदन बाबा से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आशीर्वाद प्राप्त की और समाज कल्याण की प्रार्थना की।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस क्रम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आस्था, विरासत, संस्कृति और परंपरा को आगे लेकर बढ़ रही है। भाजपा अपने राष्ट्रवाद की विचारधारा और सामाजिक सद्भाव व सामाजिक समरसता के साथ निरंतर चल रही है।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि बीते 10 सालों में एनडीए की सरकार ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास और विरासत की बेहतरीन जुगलबंदी के साथ विश्व पटल पर देश की एक नई छवि को प्रस्तुत किया है।

उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि सद्गुरु महाराज की कृपा से, केंद्र एवं बिहार सरकार लगातार विकास के काम मे जुड़ी है। उन्होंने बताया कि इस आश्रम से मेरा जुड़ाव काफी पुराना है। हमारे परिवार के लोगों की आस्था भी यहां से जुड़ी हुई है। 

मेंही आश्रम की तारीफ करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए महर्षि मेंही आश्रम लगातार आगे बढ़कर कार्य कर रहा है। लाखों की संख्या में यहाँ के अनुयायी धर्म पताका लहरा रहे हैं।

इस मौके पर भगीरथ बाबा, प्रमोद बाबा, मेंही आश्रम के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यानंद बाबा समेत विधायक पवन यादव, विजय खेमका, विधान पार्षद डॉ. एन के यादव, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीति शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार उपस्थित रहे।