वैशाली दक्षिणी की जिला कार्यसमिति बैठक में सम्मिलित हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, विभिन्न कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर हुई चर्चा



  • वैशाली दक्षिणी की जिला कार्यसमिति बैठक में सम्मिलित हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, विभिन्न कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर हुई चर्चा
  • हमारा संकल्प विकसित बिहार, समृद्ध बिहार: डॉ. दिलीप जायसवाल
  • भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया आह्वान, '225 सीटों पर जीत के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता'
  • कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की असली ताकत: डॉ. दिलीप जायसवाल
  • हाजीपुर पहुंचने अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 24 मई। बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज हाजीपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा के समर्थन में जमकर नारे लगाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल होटल राज पैलेस में भारतीय जनता पार्टी वैशाली दक्षिणी की जिला कार्यसमिति बैठक में सम्मिलित हुए और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया और विभिन्न कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर भी उपस्थित जन से विस्तृत चर्चा की।




उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प विकसित बिहार, समृद्ध बिहार बनाने की है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम करना हमारी प्राथमिकता है और हम बिहार को समृद्ध और विकसित बनाने की कल्पना के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले कुछ दिनों में चुनाव होने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसमें जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस चुनाव में हमें न केवल विजयी होना है बल्कि 225 सीट जीतकर जीत का रिकॉर्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की असली ताकत है।




इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, विधायक अवधेश सिंह, विधायक लखेंद्र पासवान, संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम एवं प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम सिंह एवं अन्य सम्माननीय जन उपस्थित रहे।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि आज देश की सेना ने देश के पराक्रम को दुनिया को दिखा दिया है कि यह नया भारत है जो हमारी देश की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाएगा तो हम उसे कहीं भी खोजकर मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे। अब वह दिन लद गए जब आतंकी हमलों के बाद हम केवल घटना की निंदा करते थे, अब हम घर में घुसकर मारते हैं।




इससे पहले वैशाली जाने के क्रम में भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल का अनजान पीर चौक पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, विधायक अवधेश सिंह, लखेंद्र पासवान, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम और जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा, "आप सबसे प्राप्त स्नेह एवं सम्मान से अभिभूत हूँ। यह अपनत्व और सहयोग मुझे सदैव प्रेरणा प्रदान करता है। संगठन की सेवा में आप सभी कार्यकर्ता साथी इसी तरह जुटे रहें, यही आशा है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ