पटना। बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। लगभग हर जिले में अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।पटना के जिलाधिकारी सहित 18 जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं, 6 प्रमंडलों में नए आयुक्त बनाये गए हैं।
नए DM की सूची :
- विद्यानंद सिंह – DM बक्सर
- नवीन कुमार – DM खगड़िया
- श्री नवीन – DM जमुई
- त्यागराजन एसएम – DM पटना
- शशांक शुभंकर – DM गया
- अरविंद कुमार वर्मा – DM मुंगेर
- कुंदन कुमार – DM नालंदा
- कौशल कुमार – DM दरभंगा
- धर्मेंद्र कुमार – DM पश्चिमी चंपारण
- आनंद शर्मा – DM मधुबनी
- नवदीप शुक्ला – DM बांका
- पवन कुमार सिंह – DM गोपालगंज
- सुनील कुमार – DM कैमूर
- आदित्य प्रकाश – DM सिवान
- वर्षा सिंह – DM वैशाली
- अंशुल कुमार – DM पूर्णिया
खास बात यह कि 2010 बैच के आईएएस अधिकारी व पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, दरभंगा के डीएम राजीव रौशन, मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह, पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय को भी पदोन्नति दी गई है। हालांकि चारो आईएएस अधिकारी फिलहाल उक्त जिलों डीएम पद पर बने रहेंगे। वहीं समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) के निदेशक कौशल किशोर को पदोन्नति दी गई है।
आयुक्त बनें :
- राजीव रौशन- सारण प्रमंडल आयुक्त
- कौशल किशोर- दरभंगा प्रमंडल आयुक्त
- हिमांशु कुमार राय- भागलपुर प्रमंडल आयुक्त
- राजकुमार- तिरहुत प्रमंडल आयुक्त
- अवनीश कुमार सिंह – मुंगेर प्रमंडल आयुक्त
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.