Header Ads Widget

हम सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह




दिनांक 20/4/2025 को हम सेकुलर श्रमिक प्रकोष्ठ की राज्य स्तरीय बैठक बेगूसराय के गरहारा में संपन्न हुई और सर्वसम्मति से अभिषेक सिंह को बिहार प्रदेश के श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया आज के इस कार्यक्रम के अध्यक्षता बेगूसराय जिला अध्यक्ष पियूष कुमार ने किया और संचालन माधव कुमार ने किया सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर के दत्ता ने कहा कि हमारा देश मजदूर प्रधान देश है और यहां मजदूर आयोग का गठन होना चाहिए आगामी कार्यक्रम की सूचना देते हुए कहे 1मई को मजदूर अधिकार सम्मेलन औरंगाबाद के टाउन हॉल में किया जाएगा। 






इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री व पार्टी के मुख्य संरक्षक श्री जीतन राम मांझी जी करेंगे और मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सुमन होंगे और पार्टी के तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारी गण शामिल होंगे और वहां उपस्थित लोगों से आग्रह किया आप सभी लोग शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाईए। 





सभा को संबोधित करने वाले में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ राम जी सिंह जी प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार जी युवा के राष्ट्रीय महासचिव चंदन कुशवाहा जी बिहार प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ अजय कुमार कुशवाहा जी प्रदेश सचिव अनिल रजक जी रोहित पासवान जी मधुबनी जिलाध्यक्ष विमला देवी जी मिश्रीलाल मंडल जी, मिश्रीलाल यादव जी संतोष कुमार सिंहा जी व अन्य राष्ट्रीय,प्रदेश एवं जिलास्तरी कार्यकर्ता गण शामिल हुए।