पटना। भाजपा कार्यालय में आज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. मंडल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल जी एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री निखिल आनंद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने स्व. मंडल जी के सामाजिक न्याय के क्षेत्र में योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल जी ने कहा कि स्व. मंडल जी की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता को आगे बढ़ा रहे हैं। श्री निखिल आनंद जी ने कहा कि मंडल जी ने वंचित वर्गों के हक की आवाज़ बुलंद की थी, जिसे भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू,अरविन्द शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू ,प्रवीण पटेल,ज्ञान ओझा,सुग्रीव कुमार,प्रवीण यादव
भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, तथा ओबीसी समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।