- स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से आत्मनिर्भर भारत की ओर: डॉ. दिलीप जायसवाल
- युवाओं के लिए विवेकानंद का मंत्र, डॉ. दिलीप जायसवाल ने दिया नया संकल्प
- विवेकानंद की राह पर चलकर करें भारत का उत्थान: डॉ. दिलीप जायसवाल
- स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा जागरूकता का भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया आह्वान
- राष्ट्रीय युवा दिवस पर डॉ. दिलीप जायसवाल का मंत्र, 'विवेकानंद से लें प्रेरणा'
पटना, 12 जनवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज युवा दिवस के मौके पर कहा कि युवा सन्यासी ने अपने विचारों और आचरण की साम्यता से राष्ट्र के प्रति चेतना जागृत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से भारत सशक्त बनेगा।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज प्रकाश ग्रुप एवं शैक्षणिक न्यास द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद की 163वीं जन्म जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से स्वामी जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रसेवा में योगदान देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि महज 42 वर्ष की उम्र में नश्वर काया को छोड़ देने वाले स्वामी विवेकानंद ने सदैव भारत और भारतीयता की बात की। उनकी जयंती पर आज पूरा देश उन्हें भारत माता के महान सपूत और राष्ट्रीय-आध्यात्मिक गुरु के रूप में याद कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वामी जी कहा करते थे कि चुनौती जितनी कठिन होगी, उसकी जीत भी उतनी ही शानदार होगी। इसलिए हमें चुनौती से घबराना नहीं, बल्कि मुकाबला करना चाहिए।
स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह में उन्होंने कहा, "स्वामी विवेकानंद भारत के गौरव और युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत थे। उनका जीवन और उनके विचार हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मानवता का परचम लहराया। उनका 'उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए' का संदेश आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शन का प्रकाशस्तंभ है।"
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को अपने जीवन का उद्देश्य समझने और समाज व राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. जायसवाल ने सभी युवाओं से अपील की कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान दें।
इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं से आग्रह किया कि वे विभिन्न कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम के उपरांत निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, मंत्री प्रेम कुमार, विधायक वीरेंद्र पासवान, वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मी नारायण भल्ला एवं कार्यक्रम आयोजक सुंदरकांत चौधरी सहित कई अन्य सम्माननीय जन उपस्थित रहे।